Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

10 साल पुराने साम्प्रदायिक दंगा मामले में श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट का बड़ा फैसला, 6 युवक हुए बरी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ के वर्ष 2015 में हुए साम्प्रदायिक दंगे के मामले में 10 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एसीजेएम कोर्ट की न्यायाधीश सरिता नौशाद ने मामले की सुनवाई करते हुए सब्जी मंडी में आगजनी के आरोप में नामजद छह युवकों को संदेह का लाभदेते हुए बरी कर दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में साम्प्रदायिक तनाव के दौरान दंगे की घटना हुई थी, जिसमें सब्जी मंडी में आग लगाने का आरोप लगाया गया था। मामले में लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने पर्याप्त सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया।

मामले में पैरवी कर रहे एडवोकेट रामलाल नायक ने फैसले की जानकारी दी। वहीं बरी हुए सभी युवकों ने न्यायालयीन प्रक्रिया में सहयोग करने और कानूनी सहायता देने के लिए एडवोकेट रामलाल नायक, सहीराम सायच, मालाराम सायच, मनीष सायच एवं पार्षद मेघराज वाल्मीकि का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब