Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने की गौ और पक्षी सेवा  |  श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गौशाला में गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला कोटासर में दानदाताओ ने पक्षियों के लिए चुग्गा किया समर्पित  |  श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में फहराया परचम, अब नेशनल में दिखाएंगे दम  |  सन शाइन स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर: विद्यार्थियों को दी लोक अदालत और सहज न्याय की जानकारी  | 

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के छात्र ओमप्रकाश ने क्रॉस कंट्री रेस में फहराया परचम, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 फरवरी 2026

कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय केहोनहार  छात्र ओमप्रकाश पुत्र बक्शाराम ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय चुरू में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर कस्बे का मान बढ़ाया है।

महाविद्यालय के डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि खिलाड़ी ओमप्रकाश का चयन इस प्रतियोगिता में विजेता रहने पर महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की टीम में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री रनिंग के लिए हुआ है।

अब ओमप्रकाश राष्ट्रीय स्तर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधितत्व  करेंगे। प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिशंकर बाहेती, सचिव श्याम महर्षि व उपसचिव रामचंद्र राठी, विजय महर्षि ने खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित कर बधाई दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने बताया कि खिलाड़ी ओमप्रकाश राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के रोहतक में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में व्याख्याता पवन सिद्ध, रजत कुमार, निशा धामा, सुनील आचार्य, डॉ.राजेश सेवग, मुकेश सैनी सहित स्टॉफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब