श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 फरवरी 2026
श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला कोटासर में शुक्रवार को जया एकादशी के अति पावन अवसर पर पक्षियों के लिए चुगा दान किया गया एक कट्ठा स्वर्गीय रूघलाल मूंधड़ा दुलचासर की पुण्य स्मृति में मूंधड़ा परिवारके द्वारा समर्पित किया गया।
एक कट्टा ज्वार का चुगा परम गौ भक्त भामाशाह राजेंद्र कुमार जोशी सुपुत्र दिवंगत भंवरलाल जोशी गंगा शहर द्वारा अपने पूर्वज पितरों के आत्म शांति हेतु एक कट्ठा ज्वार का चुगा पक्षियों के लिए समर्पित किया गया। गौशाला कमेटी ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
