Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की मांग संशोधित बजट में हो शामिल रामगोपाल सुथार ने सीएम को लिखा पत्र

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026

श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर संशोधित बजट में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की पूर्व घोषणा को शामिल करने की मांग की है।

सुथार ने पत्र में उल्लेख किया कि 8 जुलाई 2025 को गुसाईंसर बड़ा में आयोजित अंत्योदय शिविर के दौरान जनसभा में मुख्यमंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने भूमि उपलब्ध करवाने तथा निर्माण और संचालन के लिए समुचित बजट प्रावधान सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया था।

सुथार ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सड़क दुर्घटनाओं

के मामले में राज्य के रेड ज़ोन में शामिल है। गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर करना पड़ता है, जिससे समय पर उपचार न मिलने पर जनहानि की आशंका बनी रहती है। 11 फरवरी को प्रस्तुत बजट में ट्रोमा सेंटर का उल्लेख नहीं होने से क्षेत्र की जनता में निराशा व्याप्त है।

उन्होंने मांग की कि संशोधित बजट में ट्रोमा सेंटर को स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक प्रावधान किए जाएं, ताकि क्षेत्रवासियों को समय पर आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब