Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़: प्रवासी महिला की भूमि फर्जी तरीके से बेची मामला दर्ज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 फरवरी 2026

जमीनों की बढ़ती कीमतों के बीच प्रवासी लोगों की संपत्तियों पर भूमाफिया की नजरें गडऩे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है।

थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के अनुसार आड़सर बास निवासी एवं दिल्ली प्रवासी 63 वर्षीय संजू देवी पत्नी निर्मल कुमार ओसवाल ने अनवर अली निवासी कांता खतुरिया कॉलोनी बीकानेर, नरेंद्र डेलू निवासी जंभेश्वरनगर बीकानेर, मुकेश स्वामी निवासी श्रीडूंगरगढ़, अंकित धामा निवासी पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार प्रजापत निवासी चूरू तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

परिवादिया के अनुसार उसकी माता लक्ष्मीदेवी पत्नी नेमीचंद लूणियां के नाम जैतासर की रोही में खसरा नंबर 474 में 5.2500 हेक्टेयर कृषि भूमि दर्ज थी। उसकी माता अपने पुत्रों विनोद और किशन के साथ विराटनगर, विराटनगर में रहती थीं, जहां 21 जुलाई 1995 को उनका निधन हो गया। वारिस अलग-अलग स्थानों पर रहने के कारण मृत्यु के बाद भूमि का नामांतरण दर्ज नहीं हो पाया।

परिवादिया ने बताया कि दो अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन जमाबंदी निकलवाने पर पता चला कि उक्त जमीन का राजस्व रिकॉर्ड में विक्रय नामांतरण मुकेश स्वामी, अंकित धामा और मनोज कुमार के नाम दर्ज है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक महिला को लक्ष्मीदेवी बताकर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी व कूटरचित मुख्तारनामा तैयार किया और 24 सितंबर 2025 को तीन अलग-अलग विक्रय पत्रों के जरिए जमीन बेच दी। इतना ही नहीं, अंकित धामा ने इस जमीन पर एचडीएफसी बैंक से ऋण भी ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब