Menu
सनातन मुक्ति धाम शिव महापुराण कथा में सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, शिवरात्रि महोत्स्व का वर्णन  |  नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान  |  महाशिवरात्रि : श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दुलचासर के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का हुआ उद्घाटन  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने नंदी पूजन व गौ सेवा कर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने नंदी पूजन व गौ सेवा कर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026

महाशिवरात्रि के पावन पर्व ग्राम वासियों ने कोटासर श्री करणी  गौशाला परिसर में नंदी पूजन कर की सुख समृद्धि की कामना की वहीं दानदाताओं ने गौ माताओं को गुड़ एवं मूंग चूरी का भंडारा समर्पित कर हर्षोल्लास के साथ पर्व को मनाया

इस  अवसर पर अमर सिंह पड़िहार, मदन सिंह चौहान, ओम सिंह भाटी, मालचंद जोशी, रामचंद्र मुंड, हरिराम मुंड सहित अनेक ग्रामीणों  ने नंदी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ हरिराम मुंड की जीवन संगिनी के जन्म दिवस पर पूरे परिवार सहित पधार कर गौ माताओं को गुड़ का पावन भोग लगाकर एंव पक्षियों को बाजरी चुगगा समर्पित कर  जन्म दिवस मनाया

गौशाला कमेटी ने दी जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की ।हाडलां निवासी छैलू सिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ ने मुंग चूरी भंडारा समर्पित किया। गौशाला में सुबह से ही शिव भक्तों पहुंचने शुरू हो गए जो निरंतर जारी है। कमेटी ने  महाशिवरात्रि पर पधारे सभी शिव भक्तों का गौसेवा करने पर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब