श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 फरवरी 2026
आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ अंचल के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी जो निरंतर जारी है। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान है। शिव मंदिरों में विशेष सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की झालरों से सजाया गया है। शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बिल्वपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे है। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे है। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल शिवमय हो गया श्री गोपल गौशाला के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि दुलचासर के शिवजी मडी एवं श्री जयलमदासजी मन्दिर में स्थित शिवालय पर गांव सहित गोपालसर, देराजसर,टेउ, सूडसर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रातः काल से पहुंचने शुरू हो गए जो देर शाम तक जारी है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के पुजा, अर्चना कर धोक लगाकर मंन्नते मांग रहे है। शिवालय में बाबा के जयकारे लगाते हुए खूब झूम रहे है। शिव मडी के बाबा श्री सवानाथ जी बताया की मडी में देर रात्रि तक सत्संग का आयोजन जारी रहेगा।



