Menu
सनातन मुक्ति धाम शिव महापुराण कथा में सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, शिवरात्रि महोत्स्व का वर्णन  |  नगर पालिका चुनाव और SIR को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान  |  महाशिवरात्रि : श्रीडूंगरगढ़ अंचल के दुलचासर के शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का हुआ उद्घाटन  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने नंदी पूजन व गौ सेवा कर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व  | 

सनातन मुक्ति धाम शिव महापुराण कथा में सप्तम दिवस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, शिवरात्रि महोत्स्व का वर्णन

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15फरवरी 2026

मुक्ति धाम स्थित गौ माता भंडारा गौ-सेवार्थ में आयोजित धार्मिक कथा के सप्तम दिवस पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्यास पीठ से विराजमान ने अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के माध्यम से द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति, उनके पूजन-विधान तथा महाशिवरात्रि पर्व की दिव्य महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि शिव भक्ति केवल उपासना नहीं, बल्कि जीवन को संयम, सेवा और सदाचार से जोड़ने का माध्यम है। संतोष सागर महाराज ने गौ माता की सेवा को सनातन संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि गौ सेवा से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

सप्तम दिवस की कथा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा विशाल एवं भव्य जुलूस निकाला गया। भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ निकला यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पहुँचा। पूरे मार्ग में वातावरण शिवमय और भक्तिरस से सराबोर नजर आया।

जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान नारायण सोमानी सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी श्रद्धालुओं व सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए बाबूलाल सहदेवड़ा ने बताया कि आज रात्रि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चार प्रहर की पूजा का संगीतमय एवं भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेष अभिषेक, आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब