Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

उत्तर पश्चिम रेलवे की होली पर सौगात: बीकानेर-भावनगर स्पेशल साप्ताहिक रेलसेवा का संचालन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

रेलवे द्वारा होली के त्योहार पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-बीकानेर-भावनगर साप्ताहिक टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09271, भावनगर टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 29.03.26 तक (06 ट्रिप) भावनगर टर्मिनस से प्रत्येक से रविवार को 04.25 बजे रवाना होकर सोमवार को 01.15 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09272, बीकानेर-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.02.26 से 30.03.26 तक (06 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 09.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 04.35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिहोर, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनर गेट, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड जं, पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, नागौर व नोखा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब