Menu
ख्याति प्राप्त मेहमानों ने बालिका निशुल्क लाइब्रेरी व योगा थैरेपी सेन्टर में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की खुलकर सराहना की।  |  सोमाणी परिवार ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक संपन्न,सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने व लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।  |  साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 61 रक्तविरो ने किया रक्तदान  |  मुख्यमंत्री आवास आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोरश्रीडूंगरगढ़ से विधायक सारस्वत और राज्यमंत्री सुथार हुए शामिल  | 

मुख्यमंत्री आवास आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोरश्रीडूंगरगढ़ से विधायक सारस्वत और राज्यमंत्री सुथार हुए शामिल

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री आवास पर बीकानेर- जोधपुर संभाग के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2026- 27 के बजट में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का ज़मीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने में संगठन की भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बजट एवं विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिए, ताकि योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके और उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार भी उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया , प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं अशोक परनामी राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और मजबूत करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वनाथ मेघवाल, अंशुमान सिंह भाटी, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश बिश्नोई, तोलाराम कूकना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब