Menu
ख्याति प्राप्त मेहमानों ने बालिका निशुल्क लाइब्रेरी व योगा थैरेपी सेन्टर में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की खुलकर सराहना की।  |  सोमाणी परिवार ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक संपन्न,सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने व लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।  |  साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 61 रक्तविरो ने किया रक्तदान  |  मुख्यमंत्री आवास आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोरश्रीडूंगरगढ़ से विधायक सारस्वत और राज्यमंत्री सुथार हुए शामिल  | 

साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 61 रक्तविरो ने किया रक्तदान

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

क्षेत्र के गाँव साँवतसर में स्वर्गीय रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासक महिराम धारणियां सहित कुल 61 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

आयोजन सुबह से ही उत्साहपूर्ण माहौल में शुरू हुआ, जहाँ युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ ग्रामीणों ने भी रक्तदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। रक्त संग्रह का कार्य जनसेवा ब्लड बैंक की अनुभवी टीम द्वारा किया गया। टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जाँच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त यूनिट एकत्र कीं।

आयोजकों ने बताया कि स्व. रामरख धारणियां की स्मृति में यह शिविर समाजसेवा की भावना से आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए जलपान एवं प्राथमिक चिकित्सा की भी उचित व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब