Menu
ख्याति प्राप्त मेहमानों ने बालिका निशुल्क लाइब्रेरी व योगा थैरेपी सेन्टर में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की खुलकर सराहना की।  |  सोमाणी परिवार ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य बैठक संपन्न,सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने व लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।  |  साँवतसर में स्व. रामरतन धारणियां की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में 61 रक्तविरो ने किया रक्तदान  |  मुख्यमंत्री आवास आयोजित हुआ जन संवाद कार्यक्रम बजट योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोरश्रीडूंगरगढ़ से विधायक सारस्वत और राज्यमंत्री सुथार हुए शामिल  | 

ख्याति प्राप्त मेहमानों ने बालिका निशुल्क लाइब्रेरी व योगा थैरेपी सेन्टर में शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की खुलकर सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 फरवरी 2026

देवनारायण कॉलोनी स्थित योगा थैरेपी सेन्टर व बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में पधारे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगा लाइफ फाउंडेशन जर्मनी के मशहूर योगगुरू संजीव भनोत के पूज्य पिता नरेंद्र कुमार भनोत पंचायत समिति सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक व ख्याति प्राप्त ध्यानगुरू मां तृप्ता भनोत दिल्ली योगा थैरेपी सेन्टर व बालिका निशुल्क लाइब्रेरी का निरीक्षण किया मेहमानों ने संस्था में संचालित योग प्रशिक्षण, बालिकाओं के लिए निःशुल्क अध्ययन व्यवस्था तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

मेहमानों ने संस्था निदेशक योगगुरू ओम कालवा चेयरमैन मंजु देवी कार्यालय प्रभारी बलराम बेनीवाल व्यवस्थापक हरीश कुमार शर्मा वरिष्ठ सलाहकार सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग व उनकी टीम के मार्गदर्शन में संचालित सेवाभावी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा एवं संस्कार निर्माण हेतु इस प्रकार की पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध अध्ययन सामग्री, अनुशासन व्यवस्था तथा स्वच्छ वातावरण की प्रशंसा की।

निरीक्षण दल ने संस्था के व्यवस्थापन, पारदर्शिता एवं समाजोत्थान के प्रति समर्पण को सराहनीय बताते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनका उद्देश्य योग, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। लाइब्रेरी परिवार के योगगुरू ओम कालवा व योगगुरू राकेश कुमार पडिहार ओर से अंत में अतिथियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब