Menu
जानकारी से जीवन रक्षा: राज्य स्तरीय पशु मेले में ऊँट शल्य चिकित्सा पर विशेष व्याख्यान  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन, दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा  |  बीकानेर भाजपा में जश्न का माहौल जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर चंग की धमाल, संगठन शक्ति के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन, दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

बीकानेर भाजपा में जश्न का माहौल जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर चंग की धमाल, संगठन शक्ति के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026

भारतीय जनता पार्टी के बीकानेर संभाग कार्यालय में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल के उपलक्ष में चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल रहा तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण यह एक वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों पर लगातार कार्य किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से बीकानेर शहर इकाई ने उल्लेखनीय कार्य किया है और कार्यकर्ताओं का समर्पण प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में बीकानेर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, नारायण चोपड़ा, संपत पारीक, मीना आसोपा तथा जसकरण छाजेड़ सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब