Menu
जानकारी से जीवन रक्षा: राज्य स्तरीय पशु मेले में ऊँट शल्य चिकित्सा पर विशेष व्याख्यान  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन, दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा  |  बीकानेर भाजपा में जश्न का माहौल जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के एक वर्ष पूर्ण होने पर चंग की धमाल, संगठन शक्ति के उत्सव पर कार्यकर्ताओं ने दी जोरदार बधाई”  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन, दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन, दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौ सेवा

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 फरवरी 2026

आज अमावस्या के पावन पर्व पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला परिसर में स्तिथ यज्ञशाला में पंडित सुनील कुमार जाजड़ा एवं पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति एवं पर्यावरण प्रकृति को शुद्ध रखने के लिए घी खोपरों आहुतियां दी। ततपश्चात  महिला सत्संग मंडली के द्वारा भजन कीर्तन के साथ गौ सेवा की गई।

अमावस्या के अवसर पर मां कामाख्या गौ सेवा मित्र मंडल ने सामूहिक रूप से पंडित सुनील कुमार जाजड़ा की उपस्थिति में नगद राशि समर्पित कर दो कड़ाई मुंग चूरी गौ सेवा भंडारा किया गया। चेन्नई के युवा उद्यमी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर एवं बड़ोदरा प्रवासी प्रहलाद सुथार दुलचासर ने एक-एक कढ़ाई लापसी भंडारा का भोग लगवाया।

गंगाशहर प्रवासी राजेंद्र कुमार जोशी ने दो कटा मुंग चुरी समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। एक बोरी खल रिछपाल धारणिया सावंतसर ने गौ माताओं को समर्पित की वहीं बेंगलुरु प्रवासी  विमल कुमार छाजेड़, पीलीबंगा प्रवासी कनीराम सीताराम मूंधड़ा दुलचासर, श्रवण सिंह भाटी कोटासर, नैना सुथार कुचोर अगुणी, मुंबई प्रवासी रामलाल सुथार बेनिसर ने गौ सेवा का संकल्प लेते हुए एक-एक कट्ठा मूंग चूरी हेतू राशी समर्पित की।

गुड़ सेवा हेतु मुंबई प्रवासी ठेकेदार गणेश मल सुथार दुलचासर, किशन लाल सुथार विश्वकर्मा वर्कशॉप दुलचासर, छैलु सिंह राठौड़ हाडलां, महेंद्र सिंह भाटी रतनगढ़, रतन सिंह हाडा मुसलकी, माल सिंह राठौड़ कोटासर ,रामरतन धारणिया सावंतसर, पंडित विजय कुमार जाजड़ा, किशोर सिंह रूपावत, अमर सिंह पड़िहार, विजय सिंह पड़िहार, रामचंद्र मुंड, रेखाराम महीया दुलचासर सहित एक-एक पेटी गुड़ की गौ सेवा में समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया

आज अमावस्या के पुनीत अवसर पर गौशाला में  दानदाताओं का  तांता लगा रहा। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि दानदाताओं ने आज बढ़ चढ़कर गौ सेवा की इसके साथ ही  देश भर से भामाशाह ऑनलाइन राशि देकर  सहयोग कर रहे है।गौशाला  कमेटी ने पधारे हुए सभी दानदाताओं का दुप्पटा पहनाकर सम्मान कर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब