Menu
19 फरवरी 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्ती, नगरपालिका की कार्रवाई, 100 किलो प्लास्टिक जब्त  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा, लगाया गौवंश को गुड़ का भोग  |  फ़िल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने किया गिरफ्तार कॉन्स्टेबल पुनीत की रही विशेष भूमिका  |  लूणकरणसर में बनेगा जिले का पहला मिनी सचिवालय, 12 करोड़ से होंगे नहरी पेयजल योजना के कार्य  | 

फ़िल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पुलिस ने किया गिरफ्तार कॉन्स्टेबल पुनीत की रही विशेष भूमिका

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 फरवरी 2026

क्षेत्र के गांव इंदपालसर हथाना बास में हुई एक बड़ी चोरी की  वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को इंदपालसर हथाना में आरोपियों ने मकान की छत से जाल हटाकर रस्सी के सहारे घर में प्रवेश किया था। इस दौरान घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगद राशि चोरी कर ली गई थी। पीड़ित रामचन्द्र पुत्र शेरदास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

घटना के बाद से ही थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र धर्मदास स्वामी एवं नत्थूदास पुत्र पूर्णदास स्वामी, दोनों निवासी गारबदेसर को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल बलबीर काजला के साथ कॉन्स्टेबल पुनीत, जयप्रकाश, अभिषेक, चंद्रपाल, चालक रामनिवास एवं अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल पुनीत की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब