Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ को राहत देने वाली सौगात: ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण को मिली बजट स्वीकृति, विधायक सारस्वत ने CM से की मुलाकात

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर स्थित उनके निवास पर मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े अहम विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विधायक सारस्वत ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से गंभीर मरीजों को अब समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

मुलाकात के दौरान विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बाईपास निर्माण, बस स्टैंड निर्माण, सीवरेज सिस्टम, एथलेटिक्स स्टेडियम व खेल मैदान, हाईवे फोरलेन और नए ट्यूबवेलों के निर्माण जैसे विकास कार्यों की भी आवश्यकता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अन्य विकास कार्यों को लेकर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से श्रीडूंगरगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब