Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  विधानसभा में चिकित्सा सुविधाओं सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विकास के प्रमुख मुद्दों पर बोले विधायक सारस्वत  |  एमडीएमए तस्करी मामले में एक आरोपी को एक दिन की पुलिस अभिरक्षा, चोरी के आरोपियों को 3 दिन का रिमांड  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत  | 

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री राजेंद्र कुमार नायक, नायक समाज भवन में हुआ भव्य स्वागत

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 फरवरी 2026

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास आयोग के अध्यक्ष (सेवानिवृत्त IAS) राजेंद्र कुमार नायक आज बीकानेर दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान विकास सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नायक समाज भवन एवं छात्रावास में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नायक समाज के वरिष्ठ एडवोकेट रामलाल नायक, विकास सेवा समिति के सचिव कुंदनमल नायक, उपाध्यक्ष शंकर नायक (जेतासर), सदस्य संदीप नायक, मोतीराम दूसारणा, राजेंद्र दूसारणा, एडवोकेट के.के. पुरोहित, पूनमचंद, बेगाराम (कुन्तासर) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


राज्यमंत्री नायक ने समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि समाज की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही निर्माणाधीन नायक समाज भवन एवं छात्रावास के कार्यों को लेकर वित्तीय सहयोग के विषय में भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब