श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 फरवरी 2026
राजस्थान विधानसभा में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने चिकित्सा सेवा एवं स्वास्थ्य के विषय पर बोलते हुए बजट के लिए भजनलाल सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया सारस्वत ने मुख्यमंत्री का ट्रॉमा सेंटर एवं अस्पताल के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उप जिला चिकित्सालय को 100 बेड से 150 बेड करके जिला अस्पताल बनाने हेतु निवेदन किया
विधायक सारस्वत ने बताया कि रतनगढ़ से लेकर बीकानेर तक कोई बड़ा अस्पताल नहीं होने की वजह से प्रतिवर्ष सैकड़ो लोगों को जान-गँवानी पड़ती है और रतनगढ़ से बीकानेर तक फोरलेन हाईवे नहीं होने की वजह से भी इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं काफी संख्या में होती है जिससे हजारों दुर्घटनाग्रस्त लोगों का इलाज समय पर नहीं होने से भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ में जिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर होने से आसपास के पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा
इसके साथ ही विधायक ताराचंद सारस्वत ने मांग रखी कि सेरूणा पीएचसी को कर्मोन्नत करके सीएचसी तथा जोधासर और इंदपालसर के उप स्वास्थ्य केंद्र को कर्मोन्नत करके पीएचसी बनाया जाए।
सारस्वत ने स्वास्थ्य सेवाओं में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टाफ को सेवाओं के लिए पाबंद करने को कहा सरकार द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा एवं दवा उपलब्ध कराने के बावजूद सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट लैब खोलकर मरीजों से पैसा वसूलने पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलो में लिप्त कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, सीएचसी में जांच मशीनों और सोनोग्राफी मशीनों को उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी
ग्रामीण क्षेत्र में 5 वर्ष सेवा अनिवार्य करने की मांग रखते हुए विधायक सारस्वत ने कहा कि सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति देने के समय डॉक्टर से 5 वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के लिए बॉन्ड भरवाया जावे जिससे इलाज की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में मिल सके।
