श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 फरवरी 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के मुख्य प्रांगण में शुक्रवार को पंडित सुनील कुमार जाजड़ा के सानिध्य में गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर प्रचार प्रसार की शुरुआत हुई। इस दौरान गांव दुलचासर,गोपालस, देराजसर, टेऊ, सूडसर सहित आसपास के क्षेत्र से गोपालक, गौ पुत्र, गौ भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर गौ सम्मान आवाह्न अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई श्री गोपाल गौशाला दुलचासर के सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि शुक्रवार को दुलमेरां निवासी भागीरथ सुथार व भंवरलाल सुथार ने गौशाला की तमाम गौ माताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा करवा कर भोग लगवाया गोशाला कमेटी ने दानदाता एवं गोशाला में पधारे हुए गौ भक्तों का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामाना की।

