Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

नेशनल हाईवे  पर बड़ा हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, दो युवक गंभीर घायल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 फरवरी 2026

राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर बेनिसर फांटा के पास अभी कुछ देर पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एल-खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना कुछ ही देर पहले हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जाखड़ ने एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों को सूचना दी। सूचना पर सेवादार एम्बुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।


उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल सीताराम पुत्र विष्णु और मनोज की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब