श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 फरवरी 2026
कस्बे के बिग्गाबास में दिन दहाड़े मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात सामने आई है। गांव जालबसर निवासी सांवरमल पुत्र रामेश्वर लाल ब्राह्मण ने थाने में परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि वह बिग्गाबास के वार्ड 23 में रहता है। उसके घर के सामने खड़ी उसके भाई गोविंद की मोटरसाइकिल जो वही प्रयोग में ले रहा था, वह शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे उसे नहीं मिली। उसने तलाश का प्रयास किया परंतु उसे बाइक नहीं मिली। परिवादी ने पुलिस से बाइक बरामद करवाने की मांग की है।

