श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 फरवरी 2026
माहेश्वरी महिला मंडल नोखा द्वारा रविवार को श्री कृष्ण मंदिर में फागोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। महिलाओं ने चंग कि थाप पर जमकर भजन कीर्तन का आनंद लिया महिलाओं ने ठाकुरजी संग होली खेली। और रंग गुलाल उड़ाया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर फागोत्सव की बधाई दी। इस दौरान महिलाएं बाबा के भजनों पर खूब झूम उठी। इस दौरान मीनू शर्मा महिला मंडल की उर्मिला तापड़िया, अध्यक्ष राधा मणी चितलंगी, शांति मुंद्रा, लक्ष्मी तोषनीवाल ,सरिता तापड़िया , मनीषा राठी ,ललिता मंत्री ,अंजू मोहता,विजय मोहता ,मालती दरगड ,विजय श्री , पिंकी सोनी, गवारजा तापड़िया गवारजा राठी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत मे ठाकुरजी की आरती हुई पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण कर आभार जताया।


