सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कुनपालसर के राउमावि के प्राचार्य के साथ मारपीट के मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के अनुसार, मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह द्वारा शुरू कर दी गई है। वहीं राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गिरी गुसाई, मनीष शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, बालाराम मेघवाल, हंसराज, लेखराम डेलू, हजारीमल, शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा, देवीलाल बाना, जेतरूप स्वामी, अशोक पूनियां, नौरंगराम, पन्नाराम डेलू, रामलाल जाखड़ सहित अनेक शिक्षक श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। शिक्षको के दल ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई करवाए जाने की मांग की। वहीं उपखंड के एक दर्जन से अधिक गांवो में सेवारत प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने घटना की निंदा की है।









