श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 फरवरी 2026
श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई ने गौ सेवा के लिए एक पिकअप चारा श्री जसनाथ जी पीड़ाग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया दान कर मानव सेवा और जीव दया के संकल्प को आगे बढ़ते हुए सराहनीय कार्य किया गोशाला अध्यक्ष हनुमानराम ने बताया कि श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल टेबल ट्रस्ट की तरफ से श्री जसनाथ जी पीड़ाग्रस्त गौशाला कल्याणसर नया में बीमार असहाय गोवंश के आहार हेतु एक पिकअप चारा दान किया उन्होंने बताया कि श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा स्वास्थ्य एवं जीव संरक्षण के कार्यों में सक्रिय रहता है श्री जसनाथ जी पीड़ा ग्रस्त गौशाला में बीमार आंधी रोड एक्सीडेंटल गौवंश की निरंतर सेवा की जाती है तथा ट्रस्ट द्वारा गौशाला में निरंतर सहयोग करता रहता है। ट्रस्ट के द्वारा एक गोआवास दो ऑपरेशन थिएटर के लिए कमरा मेडिसिन भी सहयोग रहा और निरंतर चारे की व्यवस्था समय समय पर की जाती है। श्री आदि जिन युवक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जैयेश साह जरिवाला का गौशाला कमेटी ने आभार व्यक्त किया और आगे भी गौशाला में बीमार गोवंश के लिए सहयोग देते रहने की अपील की है।




