श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 फरवरी 2026
मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में कैटरंग युनियन के सदस्यों एक महत्वपूर्ण बैठक सिंधी मन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकरणी का गठन किया जिसमें यूनियन के अध्यक्ष पद पर कन्हैयालाल गहलोत को जिम्मेदारी दी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मुरली राव मंत्री पद पर चेनरूप आँवला कोषाध्यक्ष पद पर जीतू सिंधी, पवन बरडिया व दुलसिंह राजपूत को जिम्मा सौंपा
सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने समस्याओं का समाधान सहित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर युनियन के विकास एवं कैटरंग व्यवसाय की नई दिशा देने का संकल्प लिया।
बैठक में पूनमचन्द नाई, मांगूसिंह राजपूत, दुलीसिंह, रामनिवास स्वामी, राजकुमार नाई, नवरतन दुसाद, राजेश महावर, महावीर कायल, फुसाराम गौड़, मदन प्रजापत, मनोज सारण, मुकेश भाणू रमेश मोट, गोविन्द सिंह, कैलाश नाई, राजू उदरासर, लालचन्द देरासरी, पवन नाई, पांचीलाल गौड़, लिच्छू गौड़ कानाराम व्यास, कालू महाराज ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया।





