श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 फरवरी 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लिखमादेसर की छात्रा अंजना पारीक (पुत्री राजुलाल पारीक) का राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण स्कूटी वितरण योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए चयन हुआ है। छात्रा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं अंजना पारीक के अभिभावकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी इस विद्यालय की कई छात्राएं विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुकी हैं, जो विद्यालय की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और मार्गदर्शन को दर्शाता है।










