Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

पिता की स्मृति में शिक्षक दंपत्ती ने सीबीईओ कार्यालय में एसी व फनीर्चर सहित लाखों का सामान किया भेंट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़े जांगिड़ दंपत्ती ने अपने पिता की स्मृति में लाखों रूपए का उपयोगी सामान दिया है। राउमावि लखासर में प्रधानाचार्य गौतमसिंह जांगिड़ व उनकी पत्नी सातलेरा राउमावि शारीरिक शिक्षिका पुष्पा जांगिड़ निवासी तातीजा, झुझुनूं ने गुरूवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़ी टेबल, ऑफिसियल कुर्सी, कम्प्यूटर व एक एयरकंडीशनर भेंट दिए है। 

पुष्पा जांगिड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग में ही सेवारत उनके ससुर महावीर प्रसाद जांगिड़ का करीब दो माह पूर्व देहांत हो गया। वे जीवन पर्यंत शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रयासरत रहें। उनकी प्रेरणा से उनकी ही स्मृति में शिक्षा विभाग के ब्लॉक कार्यालय में जरूरत का उपयोगी सामान दायित्व निर्वहन की भावना के साथ समर्पित किया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने फूलमाला पहना कर शॉल ओढ़ाकर जांगिड़ दंपत्ति का सम्मान करते हुए आभार जताया

पूनियां ने कार्यालय में सामान की जरूरत समझ कर सहयोगी बनने की पहल को प्रेरणीय बताया। इस मौके पर जैसलसर प्रधानाचार्य देवीसिंह सहित कार्यालय के एसीबीओ अशोक चुग, हरिसिंह, कुंभाराम, केऊमल सुथार, जितेंद्र कुमार, मामराज, राकेश सहित कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने जांगिड़ दंपत्ति के सेवार्थ कार्य को सराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब