Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  गाँधी आवास पर महिलाओं ने मनाया फागोत्सव ,डॉक्टर भी झूमे फाल्गुन रसिया पर, देखें फ़ोटो व वीडियो  |  27 फरवरी 2026 शुक्रवार आमलकी एकादशी व्रत आज,देख आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने पशु-पक्षियों के लिए की सेवा समर्पित  |  आरटीआई का बड़ा खुलासा: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र की सरकारी फीस मात्र ₹100 पढ़े आमजन से जुड़ी ख़बरें  | 

गाँधी आवास पर महिलाओं ने मनाया फागोत्सव ,डॉक्टर भी झूमे फाल्गुन रसिया पर, देखें फ़ोटो व वीडियो

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 फरवरी 2026

कस्बें  में फागोत्सव की रंगत दिनों-दिन चढती जा रही है। होली की मस्ती ऐसी है कि व्यस्त से व्यस्त दिनचर्या भी इसके आगे ठहर जाती है। इसी कड़ी में आज तुलसी सेवा संस्थान के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी के निवास पर आयोजित फागोत्सव में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी व्यस्त कर्मी भी शामिल हुईं। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति अग्रवाल अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद फागोत्सव में पहुँचीं और फाल्गुन रसिया पर खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं।

डॉ. प्रीति अग्रवाल राधिका सत्संग मण्डली के साथ मिलकर खूब झूमी और अपनी मधुर आवाज़ में श्रीकृष्ण-राधा के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों और नृत्य के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

समारोह में राधिका सत्संग मण्डली की मिनाक्षी डागा, मीना मोरवानी, पायल डागा, कांता डागा, संपत गांधी, माया मारू, माला मोरवानी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने फागोत्सव का भरपूर आनंद लिया और होली रसियों ने रंग-गुलाल की उमंग के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब