Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

सातलेरा में कल होगा फागोत्सव में झूमेंगे ग्रामीण, चंग पर धमाल मचाएंगी कई पारंपरिक कलाकार पार्टियां

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 फरवरी 2026

होली पर्व के नजदीक आते ही श्रीडूंगरगढ़ अंचल में फागोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। गांव-ढाणियों में शाम होते ही हंसी-ठिठोली और फाग गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में विभिन्न वेशभूषाओं में ‘महरी’ का रूप धारण किए युवाओं की टोलियां चंग पर धमाल गाते हुए नजर आ रही हैं। जगह-जगह फागोत्सव की धूम मची हुई है।

इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ के गांव सातलेरा में शनिवार को फागोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई पारंपरिक कलाकार पार्टियां चंग पर धमाल की प्रस्तुतियां देंगी।

आयोजक समिति के मालाराम तावनियां ने बताया कि फागोत्सव में श्रीडूंगरगढ़ सहित मामराज एंड पार्टी उदरासर, सूरजनाथ एंड पार्टी उदरासर, मेघाराम पूनियां एंड पार्टी जालबसर, रामलाल शर्मा एंड पार्टी पाबूसर तथा स्थानीय चंग पार्टी द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

फागोत्सव का आयोजन गांव के श्री वीर बिग्गाजी स्टेडियम स्थित ठाकुरजी महाराज मंदिर के सामने किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और युवा वर्ग पूरी सक्रियता से तैयारियों में जुटा हुआ है।

शनिवार को सुबह 10 बजे फागोत्सव का शुभारंभ होगा, जो शाम 6 बजे तक लगातार चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब