Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

उच्च तापमान से गेहूं फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसान गेहूँ की फसल में सिंचाई एवं पोटेशियम नाइट्रेट 1 प्रतिशत का पर्णीय छिड़‌काव करें- प्रो. अमर सिंह गोदारा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 फरवरी 2026

अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) के निर्देशानुसार स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केंद्र में मासिक तकनीकी कार्यशाला व खण्डीय समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया।

मासिक तकनीकी कार्यशाला माह फरवरी संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल, क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केन्द्र एसकेआरएयू डॉ एस आर यादव व उपनिदेशक कृषि सिक्षेंवि दीपक कपिला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मासिक तकनीकी कार्यशाला में फरवरी में की गए कृषि क्रियाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मार्च में कृषकों द्वारा की जाने वाली कृषि व उद्यानिकी तकनीकी पर चर्चा की गई।

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा, डॉ भंवर देवी सिंह नाथावत, डॉ सुशील कुमार, डॉ बी एस मिठारवाल इत्यादि ने मासिक तकनीकी सत्र में पावर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया। प्रो. अमर सिंह गोदारा ने बताया कि उच्च तापमान से गेहूं फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसान गेहूँ की फसल में सिंचाई एवं पोटेशियम नाइट्रेट 1 प्रतिशत का पर्णीय छिड़‌काव करें।

कार्यालय अतिरिक्त निदेशक कृषि के उप निदेशक कृषि जयदीप दोगने ने कृषि विभागीय योजनाओं की अब तक अर्जित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न योजनाओं जैसे – फार्म पौण्ड, पाईप लाईन, डिग्गी, तारबन्दी, कृषि यंत्र, गोवर्धन जैविक योजना, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग योजना में आवंटित बजट का शत-प्रतिशत व्यय करें। दोगने ने विभिन्न योजनाओं में भौतिक सत्यापन कर तत्काल वित्तीय स्वीकृति जारी कर 7 दिवस में बजट उपयोग करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि इस वर्ष आवंटित बीज, उर्वरक, कीटनाशी के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति निरीक्षकवार पूर्ण करें। कृषकों को कृषि विभागीय गतिविधियों का लाभ किसानों को अधिक से अधिक समयबद्ध मिले इसका क्रियान्वयन विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें।

मासिक तकनीकी कार्यशाला विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक व खण्ड बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के कृषि, उद्यानिकी, आत्मा के वरिष्ठ अधिकारी बी एल डाबला, बी आर बाकोलिया, मुकेश गहलोत, राजेश गोदारा, रघुवर दयाल सुथार, रामकिशोर मेहरा, मीनाक्षी शर्मा, रमेश भाम्भू, प्रदीप चौधरी, सोमेश तंवर, मेघराज बंजारा, अब्दुल अमीन, पूनम इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब