Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

13 साल पुराने धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज़ मामले में 2 आरोपी दोषमुक्त

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 फरवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम न्यायालय ने 13 वर्ष पुराने धोखाधड़ी एवं दस्तावेज़ों की कूटरचना के एक मामले में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। निर्णय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार द्वारा सुनाया गया।
मामले में परिवादी उमराव सिंह पुत्र सूरजभान यादव निवासी लालासर (श्रीडूंगरगढ़) ने वर्ष 2012 में अपने भाई छैलूसिंह और भतीजे अल्पेश पर खेत हड़पने की नीयत से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। परिवाद के अनुसार आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज़ और गलत तरीके से वसीयत तैयार कर खेत को अन्य आरोपी रामेश्वर को बेच दिया।

अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी ने बताया कि परिवाद पर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मामला दर्ज कर जांच की गई। जांच के बाद पुलिस ने आरोप प्रमाणित मानते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 एवं 471 के तहत न्यायालय में चालान पेश किया। मामला करीब 13 वर्षों तक न्यायालय में विचाराधीन रहा। इस दौरान आरोपी रामेश्वर की मृत्यु हो गई।


एडवोकेट गोपाल पारीक ने बताया कि विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 11 गवाहों के बयान और कई दस्तावेज़ न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, लेकिन न्यायालय ने पाया कि अभियोजन आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में असफल रहा। इसके चलते न्यायालय ने शेष दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता राधेश्याम दर्जी एवं अधिवक्ता गोपाल पारीक ने पैरवी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब