श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 फरवरी 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-28.02.2026🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)चांग-28.02.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
घर में दरिद्रता और कलह के ये छोटे-छोटे कारण, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आजदिनांक…………………..28.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………. . शिशिर
मास…………………………………. फाल्गुन
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि…….द्वादशी. रात्रि. 8.44 तक/त्रयोदशी
वार………………………………….. शनिवार नक्षत्र………. पुनर्वसु. प्रातः 9.35 तक/ पुष्य
चंद्र राशि……………..कर्क. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…….सौभाग्य. सायं. 5.01 तक / शोभन
करण…………………..बव. प्रातः 9.36 तक
करण……. बालव. रात्रि. 8.44 तक / कौलव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 06.56.45 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.31.28 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..11.34.43
रात्रिमान………………………….12.24.21
चंद्रोदय…………………03.27.45 PM पर
चंद्रास्त……………….. 05.26.06 AM पर
राहुकाल……प्रातः 9.50 से 11.17 (अशुभ)
यमघंट… अपरा. 2.11 से 3.38 तक(अशुभ)
गुलिक…. प्रातः 6.57 से 8.24(शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.21 से 1.07(शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ………………आज है।
दिशाशूल………………………….. पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
दिन विशेष. होलाष्टक जारी(शुभकार्य निषेध)
दिन विशेष…………… राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
खगोलीय…………………………… ..नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………………….नहीं है।
पंचक……………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………………… नहीं है।
अमृत सि.योग………………………… नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक……………………… 01.03.2026
तिथि……………फाल्गुन शुक्ला 13 रविवार
व्रत विशेष……………………………. प्रदोष
अन्य व्रत………………………………नहीं है।
दिन विशेष. होलाष्टक जारी(शुभकार्य निषेध)
दिन विशेष…..2026 मार्च (31) मास प्रारंभ
दिन विशेष…….. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
दिन विशेष……….. विश्व अश्व संरक्षण दिवस
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
खगोलीय…….. .मीने शुक्र. रात्रि. 12.57 पर
विष्टि(भद्रा)………………………….. .नहीं है।
पंचक…………………………………..नहीं है।
सर्वा.सि.योग…….. उदयात् रात्रि. 8.34 तक
अमृत सि.योग………………………… नहीं है।
सिद्ध रवियोग……. रात्रि. 8.34 से रात्रि पर्यंत
रविपुष्य योग……… उदयात् रात्रि. 8.34 तक
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ……….कुम्भ 13°46′ शतभिषा 3 सी
सूर्य ……….कुम्भ 14°14′ शतभिषा 3 सी
चन्द्र …………..मिथुन 17°45′ आद्रा 4 छ
बुध ………कुम्भ 28°18′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
शुक्र …….कुम्भ 26°36′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
मंगल ^ ………….कुम्भ 3°0′ धनिष्ठा 3 गु
बृहस्पति * ……मिथुन 21°6′ पुनर्वसु 1 के
शनि ………मीन 7°21′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
राहू * ………..कुम्भ 15°0′ शतभिष 3 सी
केतु * ……सिंह 15°0′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️
शुभ………………प्रातः 8.24 से 9.50 तक
चंचल…………अपरा. 12.44 से 2.11 तक
लाभ……………अपरा. 2.11 से 3.38 तक
अमृत…………..अपरा. 3.38 से 5.05 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……….सायं-रात्रि. 6.31 से 8.05 तक
शुभ…………….रात्रि. 9.38 से 11.11 तक
अमृत….. रात्रि. 11.11 से 12.44 AM तक
चंचल..रात्रि.12.44 AM से 2.17 AM तक
लाभ…. रात्रि. 5.33 AM से 6.56 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
09.35 AM तक—–पुनर्वसु—4——-ही
03.18 PM तक——–पुष्य—1——-हू
09.02 PM तक——–पुष्य—2——-हे
02.47 AM तक——–पुष्य—3——हो
उपरांत रात्रि तक——–पुष्य—4——डा
राशि कर्क – पाया रजत्_
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
घर में दरिद्रता और कलह के ये छोटे-छोटे कारण, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं।
बहुत लोग परेशान रहते हैं – सब कुछ करते हैं, पूजा-पाठ भी करते हैं, दान-पुण्य भी करते हैं, फिर भी घर में सुख-शांति नहीं। पैसे की तंगी बनी रहती है, बीमारी घर से जाती नहीं, आपस में क्लेश रहता है।
तो इसके पीछे कुछ बहुत छोटी-छोटी वजहें होती हैं, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते। ये बातें हमारे बड़े-बुजुर्ग और शास्त्र बहुत पहले से कहते आए हैं। आज उन्हीं पर बात करेंगे।
सुबह की शुरुआत से जुड़ी बातें
- सूर्योदय के बाद उठना – घर में राहत नहीं आती। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें।
- रात भर का कचरा सुबह झाड़ू लगाकर घर में ही किसी कोने में रखना – ये सबसे बड़ा कारण है दरिद्रता का। कचरा घर में जमा न रखें, तुरंत बाहर फेंकें।
- पानी रखने की जगह गंदी रखना – जहां पानी रखते हैं, वहां सफाई न हो तो रोग और दरिद्रता दोनों आते हैं।
- पानी वाली जगह पर दिया न जलाना – जहां पानी का मटका या कूलर हो, वहां सुबह दिया जलाने से सकारात्मकता आती है।
- देर से नहाना – सुबह जल्दी उठकर भी 11-12 बजे नहाएंगे तो दरिद्रता दूर नहीं होगी।
वार विशेष की बातें
- गुरुवार के दिन शेव या हजामत न कराएं – इससे बृहस्पति कमजोर होता है और दरिद्रता आती है।
- मंगलवार के दिन कर्ज न दें और न लें – अगर मंगलवार को कर्ज दिया या लिया तो चुकाने में बहुत परेशानी होती है।
- शुक्रवार को माता लक्ष्मी और नारायण का स्मरण न करना – घर में समृद्धि नहीं आती।
- रविवार को सिर या शरीर पर तेल लगाकर न नहाएं – स्नान से पहले तेल लगाना चाहिए, बाद में नहीं।
घर की साफ-सफाई से जुड़ी बातें
- सूर्यास्त के बाद झाड़ू न लगाएं – शाम को झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
- टूटी-फूटी चीजें घर में न रखें – टूटा शीशा, टूटा बर्तन, बंद घड़ी – ये सब नकारात्मकता बढ़ाते हैं।
- घर के मंदिर के ऊपर सामान न रखें – भगवान के ऊपर कुछ भी रखना अशुभ होता है।
- भगवान की मूर्ति या तस्वीर पर धूल जमी हो – भगवान को गंदगी में न रखें। जैसे रखोगे भगवान को, वैसे ही भगवान तुम्हें रखेंगे।
- दीये की बाती हटाकर नया न डालें – पुरानी बाती हटाकर नया बाती डालकर दीया न जलाएं। रोज नया दीया जलाएं।
- धूप-अगरबत्ती की राख जमा न होने दें – मंदिर की सफाई रोज करें।
खान-पान से जुड़ी बातें
- बिना हाथ धोए खाना छूना या खाना – इससे रोग और दरिद्रता दोनों आते हैं।
- बासी या सूखा भोजन करना – ताजा भोजन करें, बासी खाने से नकारात्मकता बढ़ती है।
- भोजन बनाकर ढककर न रखना – भोजन खुला छोड़ना अशुभ है।
- गुरुवार को मांसाहार करना – ये बहुत ही अशुभ है और दरिद्रता लाता है।
आचरण से जुड़ी बातें
- किसी का शोषण करना, कपट करना, झूठ बोलना – ये सब दरिद्रता के कारण हैं।
- गरीबों, दुखियों को सताना – इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
- माता-पिता का आशीर्वाद न लेना, पितरों को नमस्कार न करना – कुल की कृपा नहीं मिलती।
- गुरु की निंदा करना, गुरु के वचन अनसुना करना – इससे सब कुछ बिगड़ता है।
- ब्राह्मण, गौ माता, साधु-संतों की निंदा करना – ये सबसे बड़ा पाप है।
- कुकर्म करना, व्यभिचार करना – इससे घर बर्बाद होता है।
धार्मिक आस्था से जुड़ी बातें
- तुलसी का पौधा सूखने देना – तुलसी का ध्यान न रखने से दरिद्रता आती है।
- शिवजी का स्मरण न करना, शिवालय न जाना – भगवान शिव की कृपा नहीं मिलती।
- बिना आस्था के पूजा-पाठ करना – यांत्रिक पूजा से कोई लाभ नहीं।
- एकादशी का व्रत तोड़ना, झूठा व्रत रखना – इससे बहुत नुकसान होता है।
- गुरु मंत्र का जाप न करना – गुरु दीक्षा के बाद मंत्र जाप जरूरी है।
खास उपाय
- प्रति शनिवार पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं – इससे दरिद्रता दूर होती है।
- संध्या समय भोजन न करें और न ही पढ़ें – शाम के समय भोजन और पढ़ाई दोनों वर्जित हैं।
- अंधेरे में न रहें, घर में रोशनी रखें – अंधेरे में नकारात्मकता रहती है।
- फटे कपड़े न पहनें – अगर फैशन के लिए पहनते हैं तो भी ये दरिद्रता लाता है।
- चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा, नवमी और रविवार को संभोग न करें – इससे अशुभ संतान होती है और दरिद्रता आती है।
समाधान क्या है?
जो चीजें दरिद्रता लाती हैं, उनसे बचें। और जो चीजें समृद्धि लाती हैं, उन्हें अपनाएं।
· सुबह जल्दी उठें
· साफ-सफाई का ध्यान रखें
· बड़ों का आशीर्वाद लें
· नियमित पूजा-पाठ करें
· दान-पुण्य करें
· अच्छे कर्म करें
निवेदन
ये सारी बातें हमारे शास्त्रों और बुजुर्गों की सीख हैं। छोटी-छोटी लगती हैं, लेकिन इनका पालन करने से जीवन में बड़ा बदलाव आता है।
अगर आपको ये बातें पसंद आई हों, तो इसे जरूर शेयर करें ताकि और लोग भी जान सकें।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। मेहमानों के साथ का आनंद लेने के लिए बढ़िया दिन है। अपने रिश्तेदारों के साथ कुछ ख़ास करने की योजना बनाएँ। इसके लिए वे आपकी तारीफ़ करेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। दिल की बातों को जुबां पर लाना भी जरुरी है इससे प्यार में गहराई आती है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
मान्यता है कि थोड़ा-सा दुःख भी जीवन में ज़रूरी है और तभी सुख की असली क़ीमत पता लगती है। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ ख़ास देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम मेें आप जा सकते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नज़र आ रही है। पुरखों की जायदाद की ख़बर पूरे परिवार के लिए ख़ुशी ला सकती है। आज आपको प्यार का जवाब प्यार से मिलेगा। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। स्कूूल में आज आप किसी सीनियर के साथ उलझ सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। अपने गुस्से को काबू में रखें।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका सबकुछ है। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप असुरक्षा और दुविधा के चलते असमंजस में फँस सकते हैं। जो उधारी के लिए आपके पास आएँ, उन्हें नज़रअन्दाज़ करना ही बेहतर रहेगा। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी – जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन दिन के आख़िर में आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को सहलाएगा। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपने दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप आ रहे हैं, नहीं तो काफ़ी वक़्त ख़राब हो सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करते समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। ख़याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएँ। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। संभव है कि परिवार के साथ किसी नज़दीकी रिश्तेदार से मिलने जाना हो और इसके लिए दिन ठीक भी है। हालाँकि किसी पुरानी ख़राब घटना का ज़िक्र करने से बचें, नहीं तो वातावरण में तनाव पैदा हो सकता है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी चीज़ होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आएगी। ज़रा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय रूमानी तौर पर आपको मक्खन लगा सकता है – मैं तुम्हारे बग़ैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आपको शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। दिवास्वप्न देखना इतना भी बुरा नहीं है – बशर्ते इसके माध्यम से आप कुछ रचनात्मक विचार हासिल कर सकें तो। ऐसा आज आप कर सकते हैं, क्योंकि आपके पास समय का अभाव नहीं होगा।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज बहुत ज़्यादा चिंता करना आपकी मानसिक शांति को बर्बाद कर सकता है। इससे बचें, क्योंकि ज़रा-सी चिंता और मानसिक तनाव भी शरीर पर ख़राब असर डालते हैं। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आपके लिए मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे इसलिए आज उनपर आपका गुस्सा फूट सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपका संगी आपका भला सोचता है इसलिए कई बार आप पर गुस्सा भी कर बैठता है, उनके गुस्से पर नाराज होने से बेहतर यह होगा कि आप उनकी बातों को समझें। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। लेकिन परिवार के साथ बेहतरीन लम्हे गुज़ारने का यह अच्छा मौक़ा है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज का क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आपके जीवनसाथी की सुस्ती आपके कई कामों पर पानी फेर सकती है। शराब या सिगरेट का बहुत ज्यादा सेवन करना आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति को खराब कर सकता है।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।









