श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 फरवरी 2026
बीकानेर की पावन धरा पर आयोजित ‘पंचायतीराज एवं नगर निकाय सम्मेलन’ में जनप्रिय पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सम्मेलन का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास को नई गति देने का रहा।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोदारा ने लोकतंत्र की जड़ें गांव और शहर की स्थानीय संस्थाओं से जुड़ी होती हैं। जब तक पंचायतीराज और नगर निकाय मजबूत नहीं होंगे, तब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुँच सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गोदारा ने कहा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह यह बता रहा है कि हम जनहित के मुद्दों को लेकर पूरी तरह सजग और समर्पित हैं।

इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, विमल भाटी, प्रभुराम बाना, तुलछीराम गोदारा, पार्षद हीरालाल जाट, यूसुफ चुनग़र, मनोज पारख, नानूराम नैन, बीरबल देहडु, पेमाराम सारण, लालचंद कड़वसरा ओमप्रकाश सारण राजेश मंडा, प्रेम भादू, हेतराम जाखड़, केसराराम जाखड़ सहित सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख झलकियाँ:-
✅ पंचायतीराज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर चर्चा।
✅ नगर निकाय क्षेत्रों के विकास का रोडमैप।
✅ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर संवाद
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।










