Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ में साध्वी लक्ष्यप्रभा का स्वागत, 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामायिक

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 मार्च 2026

श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र की नव नियुक्त व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा सहित सहवर्ती साध्वियों के स्वागत को लेकर मालू भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु इंगित शनिवार की सामायिक से हुई। इसमें 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे कांता बरडिया ने प्रस्तुत किया।

इस मौके पर जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन श्रीमाल, तेरापंथ महिला मंडल से मगनश्री सेठिया, सपना पुगलिया एवं संरक्षिका झिंणकार देवी बोथरा ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने साध्वीवृंद के आगमन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सेवा केंद्र में प्रति-चाकरी के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल की ओर से प्रस्तुत गीतिका ने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

सेवा केंद्र साध्वीवृंद की ओर से साध्वी ऋजुप्रज्ञा एवं साध्वी पुनीत प्रभा ने सभी वृद्ध सेवाग्राही साध्वियों की ओर से स्वागत वक्तव्य दिया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने कहा कि सेवा केंद्र की सभी पाँचों साध्वियाँ अपने दायित्वों का पूर्ण सजगता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।

श्रावक समाज की ओर से मोहनलाल सेठिया ने भी गीतिका के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ महिला मंडल की मोनिका मालू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब