Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1  मार्च 2026

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 34वें दिन भी पारस जोशी की अध्यक्षता में जारी रहा और धरना स्थल पर धरनार्थियों ने डाक विभाग एवं प्रशासन को जगाने के लिए पींपे पीटे। संघर्ष समिति द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया के नेतृत्व में रविवार शाम को धरने पर बैठे धरनार्थियों ने डाक विभाग व प्रशासन को कुंभकर्णी नींद को उड़ाने के लिए प्रदर्शन करते हुए खाली पींपे पीटे और जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू धरना स्थल पहुंचे और धरना का समर्थन किया। कृषि मंडी अध्यक्ष ओपी भादू ने कहा कि डाक विभाग का सूडसर उपडाकघर को रीलोकेशन के नाम पर बंद करने की सोची-समझी साजिश है और जब तक उपडाकघर में पहले की तरह कामकाज यहां पर शुरू नहीं होता है,तब तक ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं होगा।

बल्कि डाक विभाग के खिलाफ ग्रामीण ज्यादा लामबंद होंगे और संघर्ष तेज होगा। समय रहते डाक विभाग व स्थानीय प्रशासन को धरनार्थियों की जायज मांग को पूरा करना चाहिए तथा सूडसर उपडाकघर को यथावत रूप से यहां पर संचालित करने का आदेश जारी करना चाहिए।

इस दौरान टेऊ उप प्रशासक लालूराम सारण, पूर्णमल गोदारा, रामेश्वर लाल भादू, भंवरलाल रेगर, गिरधारीलाल भादू, सीताराम बाल्मिकी, चंपालाल रेगर, महबूब अली, किशन सारण, हड़मान भादू, रामेश्वर मेघवाल, चंदन सारण, भंवरलाल कटारिया, गंगाराम रेगर, ओमप्रकाश गोदारा, रूघाराम रेगर, कालूराम भादू, परमानाराम मेघवाल, हजरीराम भादू, गोपालाराम भादू, रामलाल भादू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब