श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 मार्च 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 28 फरवरी को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में श्री उत्सव का आयोजन किया गया।

सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा जी के मंगलपाठ से श्री उत्सव प्रारंभ हुआ। शांति देवी पुगलिया, प्रेम देवी पुगलिया”बनी प्रास” का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने पहचान 2026 के अंतर्गत इस आयोजन को करने की स्वीकृत प्रदान की तथा सभी व्यवस्थाओं में सहभागी रही।


मंडल अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा ने बताया कि लगभग 21 महिलाओं ने इसमें स्टॉल्स लगाई। महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में श्री उत्सव अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिवर्ष तेरापंथ महिला समाज की अनेक महिलाएं इसमें शामिल होकर अपने स्वावलंबन का परिचय देती है।
उदघाट्न में मंडल की पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सहित अनेक संस्थाओं एवं सभाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य नागरिकों जन उपस्थित हुए।
उपाध्यक्ष मधु झाबक ने श्री उत्सव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। मंत्री अम्बिका डागा ने सभी का आभार ज्ञापन किया













