Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 मार्च 2026

कोटासर की श्री करणी गौशाला में पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के समय सामूहिक रूप से 4 घंटे का अखंड कीर्तन भजन सत्संग का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्राम वासियों ने एवं आस-पास से पधारे हुए दानदाताओं ने गौ सेवा का संकल्प लिया सत्संग आयोजन दुलचासर सत्संग मंडली के द्वारा किया गया।  सत्संग मंडली के भागीरथ ओझा, ओम प्रकाश जाजड़ा, ओमप्रकाश ओझा, संत पेमाराम महीया, मास्टर देवीलाल छरंग, काशीराम महिया दुलचासर, मदनलाल जोशी ने अपने भजनों के प्रस्तुतियां दी। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर  ₹5100 संत जयमल दास जी महाराज के नाम से गुप्त दान सेवा, ₹1100 राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, ₹1100 मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर, एक कटा मूंग चूरी गोपाल महीया दुलचासर, एक पेटी गुड़ सीए हीरालाल सुथार दुलचासर, एक पेटी गुड़ करणी दान सुथार दुलचासर, ₹500 मुंबई प्रवासी रामेश्वर लाल सुथार दुलचासर, ₹500 राजाराम पुत्र दानाराम सुथार दुलचासर, ₹500 कोजाराम सुथार दुलचासर, मालाराम सारण कोटासर गुड़ सेवा। इस अवसर पर गांव कोटासर गौशाला कमेटी के मालाराम सारण,अमर सिंह पड़िहार, पीथाराम सारण,किशोर सिंह रूपावत,ओम सिंह भाटी ,मोहन सिंह चौहान , लक्ष्मण सिंह राठौड़ , डूंगर सिंह राठौड़,मदन सिंह चौहान ,हरि सिंह चौहान, मालाराम पुत्र उमाराम सारण, मदनलाल जोशी, मालचंद जोशी, शिव सिंह रूपावत, मनीराम सारण, मुनीराम बिश्नोई सावंतसर , गोविंद राम महिया दुलचासर, श्री भगवान सेन दुलचासर, धर्मेंद्र स्वामी दुलचासर आदि रहे सत्संग एवं गौ सेवा में उपस्थित। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया के सामूहिक रूप से भजन कीर्तन के साथ ग्रहण काल समय में दानदाताओं ने एवं ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर  गौ सेवा का संकल्प लिया। बाहर से पधारे हुए सभी सत्संग प्रेमियों का एवं अतिथियों का गौशाला प्रांगण में सम्मान करते हुए दुपट्टे पहनाकर गौशाला कमेटी ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब