श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 मार्च 2026
भंवरलाल मूंधड़ा एंव धर्मपत्नी पुष्पा देवी की 55वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर उनके सुपुत्र मनोज,पवन, मदन संदीप मुंधड़ा ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की गौ माताओं को पौष्टिक आहार खल मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर भोग लगाकर मनाया सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मुंधड़ा परिवार ने रु 4100/-की पावन राशि एंव गौशाला में दो कट्टा ज्वार पक्षियों के लिए समर्पित किया है। गौशाला कमेटी ने वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई देते हुए आभार प्रकट किया और ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।











