श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 मार्च 2026
राष्ट्रीय स्तर पर तमिलनाडू में अंडर 15 व 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक विजेता पहलवान भागीरथ का गुरूवार सुबह गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। भागीरथ पुत्र सूरजाराम गोदारा का कितासर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया व गाड़ियों में जुलूस के रूप में गांव कुंतासर पहुंचे। कुंतासर में ढोल व डीजे से नाचते गाते परिजनों व युवाओं ने गांव का नाम रोशन करने पर फूलमालाएं व साफा पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री मेघराज सोनी, सोहनलाल साहू, बंजरगलाल, दुर्गाराम, किशनलाल, भंवरलाल, ओमप्रकाश, जगदीश प्रसाद, तोलाराम, जोराराम, बाबूलाल, सुगनाराम, गणेश, हंसराज सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।




