श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 मार्च 2026
अनुराधा कायाकल्प सेंटर कर्मा कॉम्प्लेक्स बिग्गाबास में शनिवार को निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बे के बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लिया इस दौरान भूपेंद्र माली एवं मुरारी शर्मा आधार प्रोडक्ट प्रा.लि.उदयपुर महावीर शर्मा मोमसर राजूराम चौहान भानुदा थानमल भाटी ने ध्यान एवं प्राणायाम योग में भाग लिया तथा योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
योग रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने का एक समग्र साधन है जो योगासन, प्राणायाम और षट्कर्म (जैसे नेति क्रिया) के माध्यम से श्वसन, रक्त संचार और तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। यह शरीर में तनाव (कोर्टिसोल) को कम कर, सूजन घटाकर और प्राण शक्ति को बढ़ाकर बीमारियों से रक्षा करता है।
योगाचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश भुवाल ने सभी योग साधकों का दुप्पट्टा पहना कर सम्मानित किया योग साधक खीवाराम सोनी, शंकर भंवाल, देव प्रजापत जेठानंद सिंधी गोपी देवी सिंधी,डिंपल प्रजापत,पूनम सिंधी,रामा सिंधी गोदावरी देवी, डॉ ओमप्रकाश भुवाल ने योग स्वास्थ्य एवं खानपान के बारे में जानकारी देते हुए योग को नियमित अपनाने की सलाह दी।



