सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर 41वें दिन रविवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर रविवार को पूर्णमल गोदारा के नेतृत्व में डाक विभाग व प्रशासन को चेताने के लिए शाम साढ़े सात बजे बाद धरना स्थल से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए टेऊ गांव कुंआ चौपाल तक मशाल जुलूस निकाला गया

और डाक विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का किशन सारण की अध्यक्षता में 41वें दिन भी धरना जारी रहा।
इस अवसर पर चुन्नीलाल नाहर, मांगीलाल सारण, मनीष नायक, शेखर रेगर, भगवानाराम नवल, रूपाराम मेघवाल, अरूण दर्जी, श्रवण सारण, गंगाराम रेगर, रामेश्वर मेघवाल, रूघाराम रेगर, किशन सारण, मांगीलाल मेघवाल, फूसाराम मेघवाल, जगदीश रेगर, रमेश भादू, अरूण दर्जी, महबूब अली, सीताराम बाल्मिक, हनुमान मेघवाल, माणक स्वामी आदि मशाल जुलूस में शामिल हुए और बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे।

धरना स्थल पर धरनार्थियों ने देखा भारत का फाइनल मैच
सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर रविवार को भारत व न्यूजीलैंड के टी-20 फाइनल मुकाबले का मैच देखने की विशेष व्यवस्था की और पूरे मैच को धरना पर देखकर पूरा लुत्फ उठाया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पहले बल्लेबाजी करते देखने के लिए हर कोई एकटक होकर देख रहा था।



