श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 मार्च 2026
पीसीसी सदस्य व कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यालय में युवा शक्ति ने आईएएस 2025 में 533वीं रैंक हासिल करने वाले सुनील सिद्ध का साफ़ा व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
बाना ने कहा कि ऐसे कर्मठ व परिश्रमी युवा क्षेत्र का गौरव है और ये सर्वोच्च सेवा में जाकर देशसेवा में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।
इस दौरान लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, भगवाननाथ कलवानियां, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सिद्ध, प्रेमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सहू, जगराम बाना, दिनेश पिलानियां, कालूराम बाना, लेखराम डेलू, राजपाल डेलू व मुकेश गोदारा सहित अनेक युवा मौजूद रहें। सिद्ध ने सभी का आभार जताया।






