श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 मार्च 2026
क्षेत्र में आज घर घर बुधवार को बासौड़ा का पर्व मनाया जा रहा है। चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की शीतला सप्तमी और आज शीतला अष्टमी को माता शीतला की पूजा अर्चना कर यह त्योहार मनाया जाता है। आज कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ माता शीतला की पूजा-अर्चना की गई। कस्बें के रानी बाजार में स्थित शीतला माता मंदिर, आड़सर बास के माताजी मंदिर सहित अधिकांश घरों में माता की पूजा की गई,अलसुबह से महिलाएं पूजन करने पहुंच रही है। माता को ठंडे का भोग लगाकर कथा कहानी सुनने की पंरपरा का निर्वहन किया जा रहा है। महिलाओं ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं की पूजन के बाद माता से की है।वहीं श्रद्धालु माता शीतला के मंदिरों में दर्शन के लिए भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। शिक्षाविद सीमा भोजक ने बताया कि हमें हमारे बच्चों के के साथ सभी पर्व त्यौहार विधि विधान से मनाने चाहिए ताकि हमारी पुरातन संस्कृति आने वाले समय तक मौजूद रहे हमें अपने बच्चों को शिक्षा देनी चाहिए ताकि जहां तक हो सके हम उन्हें पथभ्रष्ट होने से बचा सकें।








