शीतला अष्टमी की पावन अवसर पर रेवंतमल मोहता सुपुत्र कन्हैया लाल मोहता निवासी दुलचासर प्रवासी अहमदाबाद ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पक्षियों के लिए तीन कट्टा ज्वार समर्पित की। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं मोहता परिवार ने गौशाला की गौ माताओं को एक पेटी गुड भी समर्पित कर गौ सेवा की गौशाला कमेटी नर मोहता परिवार का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की ।


राधाकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई ने की गौसेवा
राधाकिशन राठी चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई के द्वारा श्री गोपाल गौशाला दुलचासर की तमाम गौ माताओं को पौष्टिक आहार बिनोला खल, मूंग चूरी, तथा गुड़ का पावन भंडारा का भोग लगवाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि ट्रस्ट समय-समय पर गौशाला में आर्थिक सहयोग देता रहता है। गौशाला कमेटी ने ट्रस्ट का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की है।



