Menu
मुखराम सारण जालबसर ने श्री करणी गौशाला कोटासर ₹ 21000 की राशि की भेंट  |  जालबसर के सारण परिवार ने गांव दुसारणा की श्री कृष्णा गौशाला में एक लाख एक हजार रुपए की राशि की भेंट  |  जिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन,घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति होगी सुनिश्चित  |  दो साल से भुगतान नहीं, सामाजिक अंकेक्षण करने वाले 900 से अधिक ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों में रोष  |  राजकीय महाविद्यालय में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी का आयोजन,साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक  | 

राजकीय महाविद्यालय में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी का आयोजन,साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 मार्च 202

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में साइबर सेफ्टी, महिला सुरक्षा तथा नवीन न्याय संहिता विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरफेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (सिविल राइट्स) राजस्थान के निर्देशन में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं कार्मिकों ने भागीदारी निभाई। वीसी के माध्यम से विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एप्स, नियमों तथा सोशल मीडिया के जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

दौरान डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी एप्स, फर्जी लिंक और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार के डिजिटल फ्रॉड की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब