Menu
मुखराम सारण जालबसर ने श्री करणी गौशाला कोटासर ₹ 21000 की राशि की भेंट  |  जालबसर के सारण परिवार ने गांव दुसारणा की श्री कृष्णा गौशाला में एक लाख एक हजार रुपए की राशि की भेंट  |  जिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन,घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति होगी सुनिश्चित  |  दो साल से भुगतान नहीं, सामाजिक अंकेक्षण करने वाले 900 से अधिक ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों में रोष  |  राजकीय महाविद्यालय में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी का आयोजन,साइबर अपराधों से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक  | 

जिला कलक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन,घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति होगी सुनिश्चित

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 मार्च 2026

घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की वास्तविक उपभोक्ताओं को समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिला कलक्टर कार्यालय, बीकानेर में कंट्रोल रूम का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। जिसके दूरभाष नंबर 0151-2226031 हैं।

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार कंट्रोल रूम में निर्धारित समयानुसार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान करेंगे। ड्यूटी साप्ताहिक चक्रानुसार बदली जाएगी तथा संबंधित कार्मिक अपने नियमित कार्यालय कार्य भी यथासमय पूर्ण करेंगे।

उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण अथवा अन्य शिकायतों के लिए आमजन हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रसद अधिकारी के दूरभाष नंबर 0151-2226010 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब