श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 मार्च 2026
गांव दुसारणा की श्री कृष्णा गौ सेवा समिति गौशाला में गुरुवार को जालबसर के सारण परिवार ने पधारकर गौसेवा में सहयोग किया। श्रीमती झूमा देवी धर्मपत्नी पिथाराम सारण जालबसर ने एक लाख एक हजार रुपये की गौ सेवार्थ में राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र सूरत के युवा उद्यमी मुखराम सारण भी उपस्थित रहे। गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मोहनराम गोदारा, रामप्रताप सारण, भामाशाह पेमाराम गोदारा पिपासरिया के सुपुत्र राम प्रताप गोदारा, गौशाला के भूमि दानदाता रूघाराम मुंड , श्री डूंगरगढ़ मंडी के व्यापारी सोहनलाल गोदारा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सारण, गौ भक्त धर्माराम सेरड़ीया ने दानदाता सारण परिवार का आभार व्यक्त करते हुए दुप्पटा पहनाकर गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया।




