श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 मार्च 2026
बीदासरिया (बीकानेर)। ग्राम पंचायत बीदासरिया में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन निर्माण के लिए ₹55 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति मिलने स्व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से नए भवन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होगी।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत का आभार व्यक्त किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों के मरीजों को भी सीधा लाभ मिलेगा।


