श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 मार्च 2026
गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में शुक्रवार को गांव दुलचासर के सत्यनारायण सुथार पुत्र स्व.मोडाराम सुथार के नाम से चैनेई के युवा उद्यमी श्यामसुंदर सुथार ने 21000 की राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। चैनेई प्रवासी समाज सेवी भामाशाह श्याम सुंदर सुथार के साथ गोशाला विकास हेतु विशेष चर्चा हुई गौशाला कमेटी ने जताया आभार। गोशाला प्रबंधक ने बताया कि आपके परिवार के द्वारा श्री करणी गौशाला कोटासर हमेशा सहयोग रहा है एवं अनेकों गौशाला में गौ सेवा चल रही है पूरा परिवार समर्पित भाव से गौ सेवा से जुड़ा है।



