Menu
माहेश्वरी महिला समिति की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, नोखा की प्रिया राठी को जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को जिला सचिव का सौंपा दायित्व  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, अतिक्रमण हटाए, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर रेडियम, की समझाइश देखें सभी फ़ोटो  |  श्री गोपाल गोशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया भव्य का जन्मदिवस  |  श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 214 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड राशि पारित  |  तुलसी मेडिकल अस्पताल में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर  | 

तुलसी मेडिकल अस्पताल में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 15 मार्च 2026 रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बिना चीर-फाड़, बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन के आधुनिक फिजियोथैरेपी पद्धति से शरीर के विभिन्न प्रकार के दर्द का उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार शिविर में हड्डी व जोड़ों का दर्द, कंधे का दर्द, घुटनों का दर्द, कमर दर्द, लकवा, नसों व मांसपेशियों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें एक्सरसाइज व लाइफस्टाइल संबंधी सलाह दी जाएगी। शिविर में एम्स दिल्ली व यू.के. से प्रशिक्षित फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे।

शिविर का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि रविवार को ही मूत्र रोगियों के लिए पेशाब की धार की जांच यूरोफ्लोमीटर से निःशुल्क की जाएगी। साथ ही प्रत्येक रविवार को पथरी, गुर्दा व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी की सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं।

उन्होंने क्षेत्र के सभी दर्द व मूत्र रोग से पीड़ित मरीजों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब